फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students of Jeetpur Behari School learnt about the working of ITI

Una News: जीतपुर बेहड़ी स्कूल के विद्यार्थियों ने जानी आईटीआई की कार्यप्रणाली

Tue, 25 Mar 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Students of Jeetpur Behari School learnt about the working of ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। प्री-वोकेशनल एजुकेशन को बढ़ावा देने और छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय माध्यमिक विद्यालय जीतपुर बेहड़ी के विद्यार्थियों ने ऐंजल आईटीआई पतेहड़ का दौरा किया। इस एकदिवसीय एक्सपोज़र विजिट का आयोजन विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराने और उनके कॅरिअर निर्माण में मदद करने के लिए किया गया था। विद्यालय के सदस्य दीप कुमार, अमनदीप कौर व कल्पना देवी के नेतृत्व में आए इन विद्यार्थियों का ऐंजल आईटीआई पतेहड़ के स्टाफ ने स्वागत करते हुए उन्हें तकनीकी शिक्षा के महत्व से अवगत करवाया। वहीं, युवा पीढ़ी को कुशल कारीगर बन अपने हाथों में हुनर पैदा कर अपने पैरों पर खड़े होने का आह्वान किया। विजिट के दौरान छात्रों को इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक मोटर व्हीकल और मेकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभिन्न व्यवसायों की कार्यशालाओं का दौरा कराया गया। आईटीआई के अनुभवी अनुदेशक शुभम, रोचक शर्मा, शैलेश, अमरजीत और गुरदीप सिंह ने छात्रों को आधुनिक मशीनों और तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि तकनीकी शिक्षा कैसे छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर सकती है। इसके अलावा वे स्वयं का व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं। एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने आईटीआई की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और विभिन्न तकनीकी विषयों से जुड़े सवाल भी पूछे। इस अनुभव से उन्हें न केवल तकनीकी शिक्षा की महत्ता समझ में आई, बल्कि उन्होंने अपने कॅरिअर को लेकर नई संभावनाओं पर विचार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed