फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strictness on Mehatpur border, sticks, hockey and sword recovered from vehicles

मैहतपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, गाड़ियों से लाठियां, हॉकी और तलवार बरामद

Sat, 17 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Strictness on Mehatpur border, sticks, hockey and sword recovered from vehicles
मैहतपुर (ऊना)। शनिवार शाम 6:05 बजे मैहतपुर बॉर्डर पर पंजाब से आ रही गाड़ी को बॉर्डर पर तैनात पुलिस के जवान रोकते हैं। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से कुछ डंडे बरामद होते हैं। पूछने पर इन यात्रियों ने बताया कि उन्होंने वैसे ही एक दो डंडे कार में रखे हुए थे।
विज्ञापन

एक अन्य कार की तलाशी के दौरान कार सवार के पास से एक हॉकी बरामद होती है। पंजाब से आई एक और गाड़ी के चालक की तलाशी के दौरान उसके पास तलवार बरामद हुई। तलवार को स्थानीय बॉर्डर पर ही जमा करवा लिया। उक्त यात्री का नाम पता दर्ज कर उसे आगे जाने की इजाजत दी गई। शनिवार शाम को अमर उजाला टीम ने मैहतपुर पर बॉर्डर पर जाकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पता चला है कि पुलिस प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आ रहे पर्यटकों और लोगों के वाहनों की जांच-पड़ताल का क्रम शुरू कर दिया है। हिमाचल नंबर के वाहनों को छोड़कर दूसरे राज्यों के वाहनों को पुलिस जवान चेक करते देखे गए। पंजाब से मनाली तथा मंडी में टूरिस्टों द्वारा तलवारें भांजे जाने के बाद प्रदेश के सभी वोटरों पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार को वीकेंड होने के चलते हालांकि पर्यटकों की तादाद पिछले हफ्ते के मुकाबले कम रही, फिर भी टोल नाके पर तैनात कर्मियों के रिकॉर्ड के मुताबिक शनिवार को शाम छह बजे तक पांच से छह सौ वाहनों ने हिमाचल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कई पर्यटक धर्मशाला, मैक्लोडगंज और पालमपुर की तरफ गए हैं। तलाशी के दौरान कांगड़ा को जा रहे दो तीन युवकों ने बताया कि वह फोटोग्राफर हैं और एक शादी समारोह में फोटोग्राफी करने जा रहे हैं। पुलिस ने बिना जांच के गाड़ी को शनिवार को हिमाचल में प्रवेश नहीं होने दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्थानीय बॉर्डर पर सुबह 6 से शाम 8 बजे तक बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल के बाद ही हिमाचल में दाखिल होने दिया जाएगा।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
हिमाचल-पंजाब सीमा पर मैहतपुर में बिना किसी जांच-पड़ताल के बेरोकटोक वाहनों की आवाजाही का मामला अमर उजाला ने 17 जुलाई के संस्करण में उठाया था। इसके बाद अब मैहतपुर में जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। पहले दिन की चेकिंग में कुछ गाड़ियों से तलवार, हॉकी और अन्य सामान बरामद हुआ है। जिसे जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed