फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Story of Atmadev and Dhundhakari narrated in Maidi

Una News: मैड़ी में सुनाई आत्मदेव व धुंधकारी की कथा

Tue, 29 Apr 2025 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Story of Atmadev and Dhundhakari narrated in Maidi
मैड़ी (ऊना)। मैडी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आत्मदेव और धुंधकारी की प्रेरणादायक कथा सुनाई गई। कथा का वाचन कर रहे प्रसिद्ध भागवत आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने श्रोताओं को धर्म, भक्ति और आत्मज्ञान की महत्ता समझाई। यह सात दिवसीय कथा 28 अप्रैल से आरंभ हुई है और 4 मई तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर 02:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक भक्तों की उपस्थिति में कथा का आयोजन हो रहा है। स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ ले रहे हैं। कथा के दौरान आचार्य ने आत्मदेव ब्राह्मण की कथा सुनाते हुए बताया कि कैसे सांसारिक मोह और संतान की गलत संगति जीवन को विनाश की ओर ले जाती है, जबकि भक्ति मार्ग पर चलकर आत्मा की मुक्ति संभव है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने और प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed