फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Srimad Bhagwat Katha begins in Kutlaihar with Kalash Yatra

Una News: कलश यात्रा के साथ कुटलैहड़ में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Fri, 17 Jan 2025 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagwat Katha begins in Kutlaihar with Kalash Yatra
भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
विज्ञापन

कुटलैहड़ के विधायक विवेक ने पत्नी सहित की ब्यास पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के हिमाचल हवेली जोगी पंगा में शुक्रवार को विधायक विवेक शर्मा के सौजन्य से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कुटलैहड़ का नेतृत्व कर चुके स्व. रामनाथ शर्मा को समर्पित पहली श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें सकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तजन पारंपरिक परिधानों में सजकर भक्ति और उत्साह के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने अपने सिर पर जल से भरे कलश उठाए। पुरुष भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यात्रा में सम्मिलित हुए। पूरे क्षेत्र में यात्रा निकाली गई और कथा स्थल पर समापन हुआ। कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया। विधायक विवेक शर्मा ने पत्नी मृदु शर्मा एवं परिवार के साथ ब्यास पूजा की।
कथा ब्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का महत्व और इसकी प्रासंगिकता पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि कथा मानव जीवन को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के चारों पुरुषार्थों की ओर ले जाती है। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोकुल वृंदावन की कहानियों को इतने संजीव और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रोजाना सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक हिमाचल हवेली जोगी पंगा में कथा ब्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री अमृत वर्षा करेंगे। वहीं, लोगों के लिए रोजाना भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, देसराज गौतम, देसराज मोदगिल, प्रधान इकबाल सिंह, जिला पार्षद सत्या देवी, मोहित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed