{"_id":"5df909988ebc3e87bf238e5e","slug":"sports-una-news-sml3179762134","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाकलां का शिवांग कबड्डी में करेगा हिमाचल का नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाकलां का शिवांग कबड्डी में करेगा हिमाचल का नेतृत्व
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिवांग शर्मा को मिष्ठाई खिलाकर बधाई देते ?
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के थानाकलां स्कूल का होनहार कबड्डी खिलाड़ी शिवांग शर्मा अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम का नेतृत्व करेगा। शिवांग की उक्त उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिवांग शर्मा को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कदम उठा रही है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिसकी बदौलत प्रदेश के खिलाड़ी अन्य राज्यों में जाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने अपनी ओर से शिवांग को 11 हजार रुपये देने की भी घोषणा की और भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 12 से 16 जनवरी 2020 तक होगी। इसमें देश भर के खिलाड़ी अपने जौहर दिखाएंगे। प्रदेश की टीम के लिए कोचिंग कैंप का आयोजन हमीरपुर जिला के राजकीय माध्यमिक पाठशाला घंलू में किया जाएगा।
शिवांग शर्मा इससे पहले भी प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका है। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद केपी शर्मा, प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज, कै. प्रीतम चंद, अशोक कुमार, डीपीई राजेंद्र सिंह व वार्ड पंच बलदेव सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी खिलाड़ी शिवांग, दादा रोशन लाल, दादी प्रकाशो देवी, पिता राजकुमार व माता बृज बाला को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शिवांग बेहतर प्रदर्शन करेगा।