{"_id":"680b9417d7839abe300e132f","slug":"sparks-arose-due-to-collision-of-electric-wires-three-kanals-of-wheat-crop-turned-to-ashes-una-news-c-93-1-una1002-152249-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी, तीन कनाल गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी, तीन कनाल गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
घनारी-दियोली क्षेत्र के खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ीं
गगरेट में अग्निशमन केंद्र की मांग तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। दियोली गांव में बिजली के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारियों ने गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में स्थानीय निवासी पंडित प्रदीप कुमार की करीब तीन कनाल फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन फसल का नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही राहगीरों ने नजदीकी घरों में सूचना दी। मेन रोड से सटा खेत होने के चलते लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पेड़ों की टहनियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई लेकिन तब तक तीन कनाल गेहूं की फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने बीते तीन वर्षों से बिजली बोर्ड से तारों के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने और स्पेसर लगाने की मांग की थी, लेकिन बोर्ड की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ। बिजली विभाग के एसडीओ अभिलाष कुमार ने बताया कि गर्मी के चलते कई बार तार ढीले हो जाते हैंं और आपस में टकरा जाते हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अधिकांश लाइनों पर स्पेसर लगाए हैं और शेष स्थानों पर भी शीघ्र लगाए जाएंगे। तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह ने कहा कि नुकसान के आकलन के लिए कानूनगो और पटवारी को मौके पर भेजा गया है। राहत नियमावली के अनुसार उचित सहायता प्रदान की जाएगी। इससे एक दिन पहले घनारी में अजय डढवाल की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। अब दियोली में यह दूसरी घटना है। जिसने प्रशासन की आपदा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों घटनाएं आबादी के नजदीक और मुख्य मार्ग के पास हुईं। स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया लेकिन क्षेत्र के दूरदराज गांवों में ऐसी घटनाएं विकराल रूप ले सकती हैं। स्थानीय नागरिकों और किसानों दिनेश कुमार, सुक्खू, ज्ञानी भारद्वाज, अमित, अश्वनी, संजय कुमार व ओम सिंह का कहना है कि गगरेट जैसे उपमंडल मुख्यालय में स्थायी अग्निशमन केंद्र की स्थापना अब वक्त की जरूरत है और प्रशासन को शीघ्र ही गगरेट उपमंडल में स्थायी अग्निशमन केंद्र की स्थापना करनी चाहिए।