फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employability training provided to students at Bhatoli College.

Una News: भटोली कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया रोजगारपरक प्रशिक्षण

Mon, 28 Sep 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Employability training provided to students at Bhatoli College.
मैहतपुर (ऊना)। श्री विष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में विद्यार्थियों को कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ऊना के प्रतिनिधि रमेश ठाकुर और अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शैक्षणिक योग्यता के साथ व्यावहारिक कौशल का होना भी रोजगार के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अल्पावधि व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के साथ रोजगार और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान ब्यूटी थेरेपिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, सहायक इलेक्ट्रीशियन और जनरल ड्यूटी असिस्टेंट सहित कई प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कंप्यूटर प्रशिक्षण, वित्तीय साक्षरता, व्यक्तित्व विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग, सुरक्षा प्रशिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों के व्याख्यान और औद्योगिक भ्रमण जैसी गतिविधियों के महत्व पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़े सवाल पूछे तथा विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की। इस अवसर पर डॉ. अतुल कुमार, डॉ. ज्योति, डॉ. पूनम, प्रो. अरविंद राणा और अरविंद कुमार सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed