फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ex-Servicemen's Bhawan to be built in Haroli at a cost of 3.50 crore.

Una News: हरोली में 3.50 करोड़ रुपये से बनेगा पूर्व सैनिक भवन

Mon, 28 Sep 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ex-Servicemen's Bhawan to be built in Haroli at a cost of 3.50 crore.
ऊना। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा कल्याण के लिए हरोली के रामपुर पुल के समीप पूर्व सैनिक भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और एक करोड़ रुपये से अधिक की पहली किस्त लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। इसका निर्माण जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को हरोली जल भवन में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में जिला ऊना यूनिट की इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग के पदाधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी और पूर्व सैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सैनिक भवन में बैठकें, कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। इससे पूर्व सैनिकों को अपने कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनके योगदान का सम्मान सिविल जीवन में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान की इसी भावना के तहत घालूवाल में भारतीय सेना का टैंक स्थापित किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान को याद रख सकें।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़े विषयों को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। सैनिकों ने देश की सेवा की है और उनके सम्मान तथा कल्याण के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग ऊना के प्रधान कैप्टन शक्ति चंद्र ने पूर्व सैनिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने तथा निर्माण के लिए धनराशि मंजूर करने पर उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, लेफ्टिनेंट इंडियन नेवी एसपी शर्मा, सूबेदार दिलवाग सिंह, महेंद्र सिंह, सरवण सिंह और जगतार सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed