{"_id":"6abaadfec22f2ab26c0ace80","slug":"crackdown-on-substance-abuse-and-road-safety-issues-near-schools-and-colleges-to-be-intensified-una-news-c-93-1-una1025-207630-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूल-कॉलेजों के पास नशे और सड़क सुरक्षा पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूल-कॉलेजों के पास नशे और सड़क सुरक्षा पर कसेगा शिकंजा
Mon, 28 Sep 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
ऊना। स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशे की रोकथाम से लेकर सड़क हादसों के संवेदनशील स्थलों की पहचान तक प्रशासन अब निगरानी और कार्रवाई को और सख्त करेगा। सोमवार को डीआरडीए सभागार में एन-कॉर्ड और जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
एडीसी ने ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस और संबंधित विभागों को मेडिकल स्टोर व केमिस्ट दुकानों के नियमित और औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। दुकानों में दवाओं की बिक्री, स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच करने तथा अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने निर्देश दिए।
स्कूल-अस्पतालों के आसपास सुरक्षा इंतजाम होंगे मजबूत सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मुख्य मार्गों पर स्थित स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां संकेतक, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजाम करने को कहा गया।
विज्ञापन
शैक्षणिक संस्थानों के बाहर अनावश्यक रूप से खड़े रहने या बार-बार घूमने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
प्रमुख बाजारों में नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एसडीएम, पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निकाय के अधिकारियों को निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।