फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Private company shortlisted 15 differently-abled youths.

Una News: निजी कंपनी ने 15 दिव्यांग युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट

Mon, 28 Sep 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Private company shortlisted 15 differently-abled youths.
ऊना। नेशनल कॅरिअर सर्विस सेंटर ऊना द्वारा दिव्यांगों के लिए एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में कपूरथला की एक निजी कंपनी ने शिरकत की। रोजगार के प्रति युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला ऊना, कांगड़ा, मंडी और आसपास के क्षेत्रों से कुल 60 दिव्यांग उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। विभिन्न श्रेणियों की दिव्यांगता के बावजूद इन युवाओं ने अपने कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन

निजी कंपनी कपूरथला के एचआर विभाग के आशीष कुमार शर्मा एवं गौरव कुमार ने भर्ती प्रक्रिया का संचालन किया। कंपनी की जरूरतों और उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर कुल 15 दिव्यांग युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चयनित उम्मीदवारों को अब कपूरथला स्थित निजी कंपनी में सेवाएं देने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रक्रिया में केंद्र से उपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, नीलम कुमारी, नरेश कुमार, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, राज कुमार आदि ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed