फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Some illegal possession found in the marking for the footpath

फुटपाथ के लिए हुई निशानदेही में मिले कुछ अवैध कब्जे

Tue, 14 Sep 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Some illegal possession found in the marking for the footpath
ऊना में एनएच विभाग के व राजस्व विभाग के कर्मी शहर में निशानदेही करते हुए - फोटो : Una
ऊना। जिला मुख्यालय में फुटपाथ का निर्माण करने से पूर्व नेशनल हाइवे और राजस्व विभाग की निशानदेही की। निशानदेही में कुछ दुकानों का भाग भी जद में आया है। निशानदेही के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

ऊना शहर के शहीद भगत सिंह चौक के लेकर रोटरी चौक बीच में कुछ दुकानों के भीतर निशानदेही कर रही टीम ने निशान लगाए। टीम की तरफ से आगामी दिनों में गुलआ चौक से ऊना कॉलेज तक निशानदेही की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में एनएचएआई और राजस्व विभाग की टीम की तरफ से नेशनल हाइवे की भूमि का पता लगाने के लिए की जा रही निशानदेही के दौरान अतिक्रमण व अवैध कब्जे सामने आ रहे हैं। मंगलवार को टीम की तरफ से की गई निशानदेही में रोटरी चौक के आसपास कुछ दुकानों व भवन मालिकों की तरफ से किए गए अवैध कब्जे सामने आए हैं। टीम द्वारा येलोलाइन से तीन मीटर तक निशानदेही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशानदेही कर रही टीम की तरफ से अवैध निर्माण करने वालों की सूची भी तैयार की जाएगी। इस सूची को निशानदेही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगी। इस संबंध में एडीसी डॉ अमित शर्मा ने बताया कि फिलहाल सोमवार व मंगलवार को टीम ने फुटपाथ के लिए शहर में निशानदेही की है।
निशानदेही कर रही टीम की तरफ से अवैध निर्माण करने वाले लोगों की सूची मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट इसकी निगरानी कर रहा है। बता दें कि ऊना शहर में काफी समय से फुटपाथ निर्माण को लेकर प्रक्रिया चली हुई है। अब इस प्रक्रिया के तहत बीते सोमवार से निशानदेही की गई है। जिसमें अवैध कब्जों के खुलासे हुए हैं।

बॉक्स
किराये पर दी दुकानें भी आई जद में
मंगलवार को निशानदेही के दौरान किराये पर दी गई दुकानों का कुछ भाग जद में आ गया है। ऐसे में दुकान संचालक रोजी रोटी को लेकर चिंतित हो गए हैं। कई सालों से किराए पर दुकान चलाने वाले दुकानदार इस निशानदेही के बाद सकते में आ गए हैं। वहीं, निशानदेही में शहर के बड़े लोगों व नामचीन दुकानों का कुछ भाग भी अवैध कब्जों की जद में पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed