{"_id":"57bb44e24f1c1bc21fd4f71b","slug":"snake-bited-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी देख रहे बालक को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी देख रहे बालक को सांप ने डसा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
रिटायर फौजी इंद्र सिंह को साल में तीन से चार बार सर्पदंश की पीड़ा झेलनी पड़ती थी। यह सिलसिला 1991 से शुरू हुआ और 2010 तक चला। वर्ष 1991 में पहली बार इंद्रसिंह को ड्यूटी के दौरान सांप ने डसा। इसके बाद यूपी, पुंछ, राजौरी और किन्नौर समेत कई जगहों पर ड्यूटी के दौरान उन्हें सर्प दंश झेलना पड़ा। मगर हर बार इंद्रसिंह की जान बचती रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव नारी में सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर पुत्र पवन निवासी नारी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सागर सोमवार को अपने घर में परिवार के पास बैठकर टीवी देख रहा था कि इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। देखते ही देखते बालक की हालत बिगडने लगी। जिसके बाद उसे 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। गौर है कि पिछले तीन महीने में तीन दर्जन से अधिक लोग सांप काटने से घायल हो चुके है। उधर सीएमओ डा. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि युवक की सर्पदंश से मौत हो गई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन