{"_id":"6b048c4422145dadc7026f84","slug":"five-classes-dependent-on-a-single-teacher-students-education-affected-at-ghangret-school-una-news-c-93-1-una1002-214431-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एक शिक्षक के सहारे पांच कक्षाएं, घंगरेट स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एक शिक्षक के सहारे पांच कक्षाएं, घंगरेट स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित
Tue, 24 Nov 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। उपमंडल अंब के घंगरेट स्कूल में अध्यापकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार ने सरकार और विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
प्राथमिक विद्यालय में पांच कक्षाओं का जिम्मा मात्र एक अध्यापक के पास है। इससे विद्यार्थियों को पर्याप्त समय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना मुश्किल हो रहा है। प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है।
इस स्तर पर पढ़ाई प्रभावित होने से उन्हें आगे खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंगरेट में अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और शास्त्री अध्यापक के पद खाली हैं। इसके अलावा लिपिक का पद भी रिक्त है। महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक उपलब्ध न होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शिक्षा विभाग उच्चतर ऊना के उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी का कहना है कि स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों के बारे में विभाग के आला अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवा दिया जाता है। जैसे ही नियुक्ति के आदेश होंगे, खाली चल रहे पदों को चरणवद्ध तरीके से भर दिया जाएगा।