{"_id":"600db6de8ebc3e340356076a","slug":"shop-on-fire-in-una-una-news-sml358785720","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में भड़की आग, तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में भड़की आग, तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बडैहर में शनिवार देर रात एक करियाने की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में लंगी आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरातफरी मच गई। आग की घटना में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बडैहर गांव में शनिवार देर रात एक करियाने की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में आग इतनी भड़क गई कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि लोगों ने दुकान में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान का सामान जल गया था। दुकान में आग करियाने का सामान जलकर राख हो गया। उधर, मैहतपुर पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि आग की घटना में दुकान के मालिक लालचंद को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
----