{"_id":"675a74c710a0c7964105db4d","slug":"sdm-inspected-the-counting-of-temple-offerings-got-the-counting-done-again-una-news-c-93-1-ssml1048-140734-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एसडीएम ने मंदिर के चढ़ावे की गणना का किया निरीक्षण, दोबारा करवाई गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एसडीएम ने मंदिर के चढ़ावे की गणना का किया निरीक्षण, दोबारा करवाई गिनती
विज्ञापन
सोना चांदी की 15 दिन बाद एक साथ गणना के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर के सह आयुक्त और एसडीएम अंब सचिन शर्मा बुधवार दोपहर के समय गणना कक्ष में पहुंच गए। जहां मंदिर के चढ़ावे की गणना चल रही थी। एसडीएम ने मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल से चढ़ावे की गणना की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी ली और चढ़ावे की गणना और रिकाउंटिंग भी करवाई। इस दौरान चढ़ावे की गणना पूरी तरह से सही पाई गई। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने मंदिर में होने वाले नकद चढ़ावे की गणना मशीन से भी करवाई है और सोने चांदी की गणना को लेकर एक बदलाव किया गया है। रोजाना होने वाली सोने-चांदी की गणना अब रोज न करके 15 दिन बाद एक साथ की जाएगी। बाकायदा सोना चांदी की यह गणना खुद एसडीएम अपने सामने करवाएंगे। इसकी बाकायदा फोटोग्राफी भी होगी। एसडीएम ने बताया कि मंदिर के नकद चढ़ावे की गणना में मंदिर न्यास को मंगलवार का नकद चढ़ावा 6.71 लाख रुपये प्राप्त हुआ और मंगलवार को चार ग्राम सोना और 200 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई।