{"_id":"67a21e17197c3d70900c9bc8","slug":"sdm-gave-suggestions-for-building-career-in-civil-services-una-news-c-93-1-ssml1048-145139-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एसडीएम ने सिविल सेवाओं में कॅरिअर निर्माण के दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एसडीएम ने सिविल सेवाओं में कॅरिअर निर्माण के दिए सुझाव
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में समझाया डिजिटल साक्षरता का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में ड्रिल से हुई। चौथे दिन की मुख्य गतिविधियां चार सत्रों में आयोजित की गईं। पहले सत्र में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन उपमंडल बंगाणा के दंडाधिकारी सोनू गोयल ने डिजिटल साक्षरता और सिविल सेवाओं में कॅरिअर के विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्वयंसेवियों को सिविल सेवाओं में करियर कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया और डिजिटल साक्षरता के महत्व को समझाया। दूसरे सत्र में बंगाणा स्कूल के प्रधानाचार्य ने शिक्षा में डिजिटल साक्षरता के महत्व और इसके कार्यान्वयन की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को डिजिटल दुनिया के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। तीसरे सत्र में महिला बाल विकास के जिला प्रोग्राम अधिकारी नरेंद्र और पर्यवेक्षक सपना शर्मा ने महिलाओं के विकास में डिजिटल साक्षरता की भूमिका पर चर्चा की। चौथे सत्र में तृतीय विश्व देशों में डिजिटल साक्षरता की चुनौतियों पर ग्रुप डिस्कशन हुआ। इसमें स्वयंसेवियों ने अपने विचार साझा किए। सत्र ने युवाओं को डिजिटल साक्षरता से जुड़ी वैश्विक समस्याओं और समाधान पर विचार करने का अवसर दिया। इस अवसर पर एनएसएस कैप्टन तीक्ष्ण और परीक्षा समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। यह शिविर स्वयंसेवियों के शारीरिक, मानसिक और डिजिटल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।