{"_id":"6798b84b24d87e39f108e512","slug":"scorpio-entered-the-shop-three-devotees-of-jalandhar-got-injured-una-news-c-93-1-una1002-144465-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दुकान में घुसी स्कॉर्पियो, जालंधर के तीन श्रद्धालुओं को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दुकान में घुसी स्कॉर्पियो, जालंधर के तीन श्रद्धालुओं को आईं चोटें
विज्ञापन
चिंतपूर्णी बाजार क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने केस किया दर्ज
चालक ने ब्रेक फेल होना बताया हादसे का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी दरबार के मुख्य बाजार की सड़क पर सोमवार देर रात 2:30 बजे के करीब एक स्कॉर्पियो गाड़ी जगदंबा वैष्णो ढाबा के साथ एक दुकान को तोड़ती हुई अंदर जा घुसी। साथ बनी अन्य दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के दौरान गाड़ी में बच्चों समेत आठ लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों को चोटें आईं हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद तीनों घायल जालंधर में अपना इलाज करवाने के लिए चले गए।
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में खिलौने की दुकान करने वाले रामकुमार का तीन लाख का नुकसान हुआ है, जबकि साथ अन्य दुकान करने वाली वंदना का दो लाख का नुकसान हुआ। दोनों दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। दुकानें टूटने से उनको रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो जाएगा और उनके पास इतना पैसा भी नहीं है कि वे अपनी दुकानों को दोबारा से तैयार कर सकें।
गाड़ी के चालक मनदीप ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। गाड़ी में बैठे सभी लोग माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और जांच जारी है। मोइन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे का कारण क्या रहा है, इसकी पड़ताल चल रही है। पुलिस ने बताया कि घायलों में मोहित पुत्र अयोध्या दास वंचित नगर थाना जालंधर, सुमन सेठ निवासी वसंत नगर जालंधर, मनदीप कुमार पुत्र दर्शन लाल हेड ऑफिस फायर ब्रिगेड जालंधर के रहने वाले हैं।