{"_id":"6903664e05cb5de2bc09b274","slug":"schools-were-given-three-to-five-star-ratings-based-on-self-assessment-una-news-c-93-1-una1002-170379-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यालयों को स्व-मूल्यांकन के आधार पर दी तीन से पांच स्टार रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यालयों को स्व-मूल्यांकन के आधार पर दी तीन से पांच स्टार रेटिंग
विज्ञापन
स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक लेते उपायुक्त व मौजूद विशेषज्
सभी विद्यालयों का पंजीकरण और स्व-मूल्यांकन कार्य हो चुका है पूर्ण
छह ग्रामीण, दो शहरी स्कूलों को 15 नवंबर तक राज्यस्तरीय मूल्यांकन के लिए किया जाएगा नामांकित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक वीरवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में हुई। उपायुक्त ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम है। समग्र शिक्षा की जिला परियोजना अधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए ऊना जिले के सभी विद्यालयों का पंजीकरण और स्व-मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। सरकारी व कुछ निजी विद्यालयों ने स्वच्छता, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरणीय पहल जैसे मानकों पर रिपोर्ट और फोटोग्राफ अपलोड किए हैं।
विद्यालयों को स्व-मूल्यांकन के आधार पर तीन से पांच स्टार रेटिंग दी गई है। इन्हें ग्रामीण और शहरी श्रेणियों में विभाजित किया गया है। छह ग्रामीण और दो शहरी विद्यालयों को 15 नवंबर तक राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए नामांकित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा।