फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Schools opened, students arrived smiling, parents happy

Una News: स्कूल खुले, हंसते हुए पहुंचे विद्यार्थी, अभिभावक खुश

Tue, 09 Sep 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Sep 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
Schools opened, students arrived smiling, parents happy
बंगाणा (ऊना)। सितंबर माह में पहले सप्ताह के बाद सोमवार को स्कूल फिर से खुल गए। क्षतिग्रस्त रास्तों के बीच बच्चे हंसते हुए पीठ पर बैग उठाए स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी खुश दिखे।
विज्ञापन

बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान के बाद अभिभावक भी खुद बच्चों को स्कूल छोड़ते नजर आए।
बंगाणा में बच्चों को छोड़ने जा रहे रामदीप और कमल ने बताया कि बारिश के दौरान स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी।
ऑनलाइन कक्षाएं सही हैं लेकिन कई छात्र कभी नेटवर्क तो कभी रिचार्ज न होने का बहाना बनाकर दूसरे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित कर रहे थे।
उधर, बगाणा और आसपास के क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में छात्र स्कूल पहुंचे और बारिश के दौरान हुए नुकसान को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए।
खरयालता निवासी रीना शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई में कुछ बच्चे कम ध्यान देते हैं। किसी ने पहले से ही बहाना बनाया होता है तो किसी के घर में मजबूरी होती है। अगर घर में तीन बच्चे हैं तो एक साथ तीनों की ऑनलाइन पढ़ाई सफल नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed