फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School

गोरेयां पैरां नू बोच-बोच रखदी...पर मचाई धमाल

Mon, 24 Feb 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
School
अंब कॉलेज के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : Una
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अंब में सोमवार तो वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रमन कुमार शर्मा और स्टाफ ने मुख्यातिथि और मेहमानों का स्वागत किया। प्राचार्य ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। बलवीर सिंह ने पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। विधायक ने कॉलेज लाइब्रेरी के लिए अनुदान के बारे में कॉलेज को एस्टिमेट बनाकर भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अंब कॉलेज के विद्यार्थियों ने पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उपलब्धियां हासिल की हैं। विधायक ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों की शुरुआत रिंकू और साथियों ने मां सरस्वती वंदना से की। आरुषि और साथियों ने गिद्दे से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया, जबकि पंजाबी गीत गूची नाल चांदी दिया खैंण झांझरा, गोरेयां पैरां नू बोच-बोच रखदी पर भंगड़ा सबके आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉयस हिमाचल रहे साहिल ने गजल से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ऊना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद, खड्ड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र, चौकी मनियार कॉलेज के प्राचार्य अजय कहोल, पूर्व प्राचार्य प्रवीण बाला, पूर्व प्राचार्य डॉ. राजकुमार संदल, डॉ. सुनील दत्त शर्मा, डॉ. परेश प्रभाकर, चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अध्यक्ष कुलदीप सिंह, मंडल महासचिव जयदेव खट्टा, महासचिव महेश मेहता, उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, नर्वदा जसवाल, कंचन रायजादा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार डोगरा, बीडीसी सदस्य शंभू गोस्वामी, तरसेम लाल, जाकिर हुसैन, मनमोहन गोल्डी, तिलकराज राणा, बीडीसी उपाध्यक्ष सुरेश मियां, जोगिंदर पाल राणा, रजनी मनकोटिया, जेई धर्मपाल सहित कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

इन्हें मिले पुरस्कार
एमए इंग्लिश में यूनिवर्सिटी में प्रथम रही साक्षी डडवाल, कृतिका रेहल, सोनाली राणा, श्रेया राणा, शालिनी देवी, अंचल, मेघाली, कंचन बाला, आदित्य सिंह राणा, महक शर्मा, परनीत तौर मान, अंकिता शर्मा, अरुंधति, शीतल देवी, दीक्षित, अविनाश भाटिया, तमन्ना, दीक्षा देवी, रेखा कौंडल, विवेक कुमार, अरविंदर सिंह हीर, आरुषि, रवीना कुमारी, करिश्मा, पल्लवी ठाकुर, किरन चौधरी, शिवानी ठाकुर, कोमल, साईमा बेगम, नीरज कुमार, प्रियंका देवी, मुस्कान चौहान, शिखा गर्ग, पलक गोस्वामी, प्रतीक के भरवाल, अभिनव, रेणुबाला, मेघा शर्मा, अमन शर्मा, प्रिया, नरेश कुमार, कोमल भाटिया, सिमरन चौहान, दीक्षा तक्खी, हिमानी ठाकुर, निहाल शर्मा, रितिका राणा, जसवीर जसवाल, आरती, पूनम ठाकुर, सचिन कुमार, प्रियंका देवी, साक्षी, अर्जुन परमार, साक्षी रानी, सचिन सागर, प्रिया डडवाल, अंजना, आशा देवी, साक्षी चौहान, रुचिका डडवाल शामिल रहे। इसके साथ एचपीयू कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता विश्वजीत, कांस्य पदक विजेता गुरविंदर, अनिमेश, जूडो में अनिकेत, एथलेटिक्स में रजत पदक विजेता बादल चौधरी, कांस्य विजेता ज्योति बाला, पेंटिंग में नीरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed