फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scared children after leopard attack in Bangana

Una News: बंगाणा में तेंदुए के हमले के बाद सहमे बच्चे, अभिभावकों ने पहुंचाए स्कूल

Thu, 15 Feb 2024 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 15 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Scared children after leopard attack in Bangana
घायल बच्ची के घर हाल चाल तथा सहयोग करने पहुंचे वन विभाग की टीम ।संवाद
बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अरलू स्कूल की छात्रा पर तेंदुए के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत है। बुधवार को आसपास के सभी परिवार के सदस्य अपने-अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे। इसके अलावा कुछ स्थानों से बच्चे समूह और हाथों में डंडे लेकर स्कूल जाते हुए देखे गए। वहीं, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने बताया कि बुधवार को बल्ह सहित आसपास के गांव के सभी स्कूली छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे थे। मगर उनके मन में डर बना हुआ है। सुबह प्रार्थना सभा में ही सभी बच्चों को समूह बनाकर स्कूल आने और घर जाने के लिए कहा है। साथ ही जंगल या झाड़ियों वाले स्थान पर समूह में बातचीत करते हुए गुजरने को कहा। लोगों की आवाज सुनने से जंगली जानवर भी डर जाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल के प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह, उप प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, प्रवक्ता देव राज सौंखला सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी प्रियंका के घर उसका सकुशल हाल-चाल जानने घर पहुंचे। वहीं, स्थानीय पंचायत के प्रधान महिंद्र सिंह ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। उधर, वन विभाग के रेंज अधिकारी अंकुश आनंद का कहना है कि टीम सदस्यों द्वारा इस तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया हुआ है। वन विभाग ने पिंजरा भी लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed