फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scam accused Dheeraj goes underground as soon as petition is canceled

Una News: याचिका रद्द होते ही घोटाले का आरोपी धीरज भूमिगत

Sun, 01 Dec 2024 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Scam accused Dheeraj goes underground as soon as petition is canceled
पीड़ितों ने प्रशासन और पुलिस से लगाई जल्द गिरफ्तार करने की गुहार
विज्ञापन

जांच अधिकारी बोले-आसपास के क्षेत्र में आरोपी की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। सहकारी सभा नांगल सलांगड़ी में करोड़ों के घोटाले में आरोपी धीरज कुमार की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका रद्द होने के बाद से वह भूमिगत हो गया है। अनीता देवी पुत्री दर्शन सिंह नंगल सलांगडी का कहना है कि जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इसकी याचिका खारिज की है, वह मामला केवल 46 लाख रुपये का है। चार लोगों अनीता देवी, पति संतोष सिंह, धीरज कुमार का सगा चाचा भजन सिंह तथा उसकी पत्नी संतोष कुमारी की तरफ से यह एफआईआर दर्ज करवाई थी। सहकारी सभा में सचिव ने 5 करोड़ 8 लाख का घोटाला किया है। ऑडिट में यह बात सामने आई है। अनीता कुमारी ने बताया कि वह ऑनलाइन सुनवाई के वक्त जुड़ी हुई थी। अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से चिट्ठी भी जारी हो गई है। पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि निलंबित सचिव धीरज कुमार को गिरफ्तार करके हमारे खून पसीने की कमाई इससे वापस करवाई जाए। जांच अधिकारी संजीव चंदेल का कहना है कि हमने आसपास के क्षेत्र में आरोपी की तलाश की है और जारी रखी हुई है। उम्मीद करते हैं कि एक या दो दिन में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ सुराग हमारे हाथ लगे हैं। शीघ्र ही वह सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed