{"_id":"61082e798ebc3e83fa71319e","slug":"sawan-ashtami-fair-will-be-held-in-chintpurni-temple-doors-will-remain-open-una-news-sml3790538134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में होगा सावन अष्टमी का मेला, खुले रहेंगे मंदिर कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में होगा सावन अष्टमी का मेला, खुले रहेंगे मंदिर कपाट
विज्ञापन
Sawan Ashtami fair will be held in Chintpurni, temple doors will remain open
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट भी खुले रहेंगे। लोग मेले में मंदिर बंद होने की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस बात की जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि नौ अगस्त से शुरू होने वाले श्रावण अष्टमी मेले में चिंतपूर्णी मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुला रहेगा। मंदिर के कपाट सिर्फ एक घंटे के लिए बंद रहेंगे। मंदिर मां के भक्तों की भीड़ को देखते हुए दिन-रात खुला रखा जाएगा। मेला शुरू होने से पहले वे पांच अगस्त को चिंतपूर्णी सावन मेले को लेकर बैठक करेंगे। इसमें कुछ निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से कुछ जिलों में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। इसके चलते निजी लंगरों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मंदिर ट्रस्ट मेला अवधि में अपना लंगर शुरू करेगा।
उन्होंने कहा कि खुले स्थानों में लंगर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा लेकिन सराय और होटलों में श्रद्धालुओं को रुकने की अनुमति होगी। होटल और सराय में इन रुकने वाले श्रद्धालुओं के लिए सराय और होटल संचालक खाना खिलाने की व्यवस्था कर सकते हैं। इस मेले में काफी ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में लोगों से अपील है कि मेले में कोविड नियमों का पालन जरूर करें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।