फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Satish Gogi elected unopposed as member of Himachal Goods Transport Society

Una News: हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी के सतीश गोगी निर्विरोध चुने सदस्य

Thu, 09 Oct 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Satish Gogi elected unopposed as member of Himachal Goods Transport Society
अन्य छह वार्डों में होगी आमने-सामने टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। जिला ऊना की सबसे बड़ी द न्यू विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी गगरेट के प्रबंधन समिति चुनाव में छह वार्डों में सीधी टक्कर होगी। वार्ड चार में केवल एक ही नामांकन-पत्र दाखिल होने के कारण सोसायटी के निवर्तमान प्रधान सतीश गोगी को सर्वसम्मति से प्रबंधन समिति का सदस्य चुन लिया गया है। नामांकन-पत्र वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर को समाप्त होने के बाद किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया, जिससे छह अन्य वार्डों में दो-दो प्रत्याशी मैदान में बने रहे। परिणामस्वरूप इन वार्डों में सीधा मुकाबला होगा। वार्ड-एक में राकेश कुमार और पवन कुमार आमने-सामने हैं। राकेश कुमार पहली बार चुनाव मैदान में हैं, जबकि पवन कुमार निवर्तमान सदस्य हैं। वार्ड-दो में भी पुराने प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला होगा, जहाँ निवर्तमान सदस्य राज कुमार का सामना विनय शर्मा से होगा। यह मुकाबला पिछली बार भी हुआ था। वार्ड-तीन में निवर्तमान सदस्य राम कुमार और पहली बार चुनाव लड़ रहे विक्रम ठाकुर के बीच सीधी टक्कर है। वार्ड-पांच में प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष और निवर्तमान सदस्य संजय कुमार व सुखदेव सिंह आमने-सामने हैं। वार्ड-छह में बलकार सिंह और शशी पाल के बीच मुकाबला होगा, जबकि वार्ड-सात में अभिनव पुरी और परमजीत सिंह के बीच सीधी टक्कर है। चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन-पत्र वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित कर दिए गए हैं। मतदान 17 अक्तूबर को होगा और उसके बाद मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं और चुनावी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed