फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sanitation workers protest, heaps of garbage pile up in the city

Una News: सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन<bha>;</bha> काम ठप, शहर में दोपहर तक लगे रहे कचरे के ढेर

Tue, 29 Apr 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 29 Apr 2025 05:40 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest, heaps of garbage pile up in the city
ऊना शहर में सफाई न होने से दुकानों के बाद फैला कचरा -संवाद
ऊना। नगर निगम ऊना के सफाई कर्मचारियों ने दो माह से लंबित वेतन के विरोध में सोमवार को सफाई कार्य रोक दिया। सुबह ही कर्मचारी महर्षि वाल्मीकि एवं गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के बैनर तले नगर निगम कार्यालय के बाहर जमा हो गए और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने बाल स्कूल ऊना से लेकर एमसी पार्क तक रोष रैली भी निकली।
विज्ञापन

कर्मियों के प्रदर्शन के कारण पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। दुकानों और घरों के बाहर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए और डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सेवा भी ठप रही। इससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर निगम प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि एक मई तक वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मी दोपहर बाद काम पर लौटे और शहर में सफाई कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

महासभा के अध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने बताया कि नगर निगम के ठेकेदार के अधीन कार्यरत कुल 83 सफाई कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को 22-22 तारीख तक भी वेतन का इंतजार करना पड़ता है। इससे सफाई कर्मियों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। पूर्व में भी अधिकारियों को इस मुद्दे को लेकर कई बार मांग पत्र भी सौंपे जा चुके हैं। मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी करीब 33 सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का एरियर और अन्य भुगतान भी अटका हुआ है। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रबंधन से ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने और समय पर वेतन जारी करवाने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि यदि समय रहते वेतन नहीं मिला तो भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन के बाद नगर निगम प्रबंधन की ओर से सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि एक मई तक सभी लंबित वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने दोपहर बाद काम पर वापसी की और शहर में सफाई कार्य शुरू किया। हालांकि सुबह के समय कचरे के ढेर और गंदगी के कारण शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

ठेकेदार को एक मई तक सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इस समस्या का निपटारा हो जाएगा। -महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त, नगर निगम ऊना

ऊना शहर में सफाई न होने से दुकानों के बाद फैला कचरा -संवाद

ऊना शहर में सफाई न होने से दुकानों के बाद फैला कचरा -संवाद

ऊना शहर में सफाई न होने से दुकानों के बाद फैला कचरा -संवाद

ऊना शहर में सफाई न होने से दुकानों के बाद फैला कचरा -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed