फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Saint Kabir inspired us to follow the path of humanity: Kuldeep

संत कबीर ने दी मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा : कुलदीप

Wed, 11 Jun 2025 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
Saint Kabir inspired us to follow the path of humanity: Kuldeep
संत शिरोमणि कबीर दास के प्रकट दिवस पर अंब में हुआ धार्मिक समारोह
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर संत कबीर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। संत शिरोमणि कबीर दास के प्रकट दिवस पर अंब में हिमाचल प्रदेश कबीर पंथी समाज सुधार सभा ने धार्मिक समारोह का आयोजन किया। इसमें हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर संत कबीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा भाव से नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि संत कबीर केवल एक संत नहीं, बल्कि एक जागरूक विचारधारा है। उन्होंने समाज को छुआछूत, जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर समता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कबीर जी की वाणी में वह शक्ति है जो सदियों से समाज को झकझोरती रही है और आज के दौर में भी उतनी ही प्रासंगिक है। आज की युवा पीढ़ी को संत कबीर की शिक्षाओं से जुड़ना चाहिए, क्योंकि उनके विचार समानता, भाईचारे और आत्मबोध की वह रोशनी है जो समतामूलक समाज के निर्माण में मार्गदर्शक बन सकती है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट समाज की स्थापना में सहभागी बनें। इस मौके पर श्रद्धालुओं और ग्रामीण महिलाओं ने सामूहिक सत्संग व प्रसाद वितरण में भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के प्रयास की सराहना की। इस दौरान सभा के सदस्यों ने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर समाज की समस्याओं एवं मांगों के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा, तहसीलदार अंब नरेश पटियाल, प्रदेश कबीर पंथी समाज सुधार सभा के प्रधान मस्तराम, जिला प्रधान कबीर पंथी समाज सुधार सभा ऊना सुरेश मियां, सचिव कबीर पंथी समाज सुधार सभा देवराज शांडिल व प्रदेश के नौ जिलों की कबीर पंथी समाज सुधार सभाओं के प्रधान उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed