फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rural craves for drinking water with the start of summer , una news

गर्मियों के आगाज के साथ ही पेयजल को तरसे ग्रामीण

Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rural craves for drinking water with the start of summer , una news
तलमेहडा गांव के लोग पीने का पानी नलों में न आने से प्राकृतिक जल स्रोतों से पीने का पानी लेकर आते हु - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की खरयालता पंचायत के लोग गर्मियों का आगाज होते ही पीने के पानी को तरस रहे हैं। पंचायत के लोगों का आरोप है कि दो विस क्षेत्रों के चुने हुए प्रतिनिधि इस पंचायत के क्षेत्र को अपने-अपने क्षेत्र से बाहर का बताकर विकास कार्यों से पल्ला झाड़ते आ रहे हैं। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत दो विस क्षेत्रों कुटलैहड़ और चिंतपूर्णी के मध्य आती है। खरयालता पंचायत के गांव बही, गांव लालशाह, दुगियार, तलमेहड़ा, बडोआ, भलखूं, रौनखर, खैरियां, ढडेहां, सरनोटी आदि गांवों में आज दिन तक पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वहीं, गांव वासियों में पूर्व प्रधान राज कुमारी, सोहना देवी, कमला देवी, सलोचना देवी, राधा रानी, रीना देवी, शारदा देवी, राज रांची, राधेश्याम, विजय कुमार, जसवीर सिंह, हैपी सिंह, संजीव कुमार, सुरेश कुमार, सोम नाथ सोनी, कंचन शर्मा, रोनी शर्मा, राज कुमार, बलवीर सिंह, राजीव कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार का कहना है कि जब भी चुनाव का समय होता है तो कांग्रेस तथा भाजपा के नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं। चुनाव खत्म होते ही सब कुछ भूल जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का हल न हुआ तो मजबूरन उन्हें जलशक्ति विभाग बंगाणा के सहायक अभियंता के कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा। फिर भी समस्या का हल न हुई तो बंगाणा चौक पर खाली घड़ों के साथ सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, जलशक्ति विभाग बंगाणा के सहायक अभियंता हरभजन सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द ही समस्या का हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed