{"_id":"68b83f4ce5fd00d50a097cb1","slug":"roads-closed-government-buses-did-not-operate-on-18-local-routes-una-news-c-93-1-ssml1047-164286-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सड़कें बंद, 18 लोकल रूटों पर नहीं हुआ सरकारी बसाें का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सड़कें बंद, 18 लोकल रूटों पर नहीं हुआ सरकारी बसाें का संचालन
विज्ञापन
कुछ दिनों की लगातार बारिश के बाद आज निकले सूरज की किरणे पडने से ऐसा दिखा ऊना बस स्टैँड़।संवाद स
ऊना। जिले में लगातार बारिश के दौर से लोगों को बुधवार को मौसम खुलने पर राहत तो मिली, लेकिन बीते दिनों हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। कई स्थानों पर सड़कें बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बुधवार को भी सड़कें बाधित रहने के कारण एचआरटीसी ऊना की सेवाएं प्रभावित रहीं। विभिन्न मार्ग अवरुद्ध होने से 18 लोकल रूटों पर बसों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। कई जगहों पर ल्हासे गिरने और सड़क टूटने के चलते निगम की बसों को गंतव्य तक नहीं भेजा जा सका।
सबसे ज्यादा असर उपमंडल बंगाणा, हरोली और अंब में देखने को मिला, जहां मार्ग धंसने और टूटने से यातायात बुरी तरह प्रभावित है। लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है, लेकिन भारी मलबा आने से कार्य में कठिनाई हो रही है। एचआरटीसी के अलावा निजी बस सेवाएं भी बाधित हैं। सामान्य परिस्थितियों में एचआरटीसी ऊना करीब 75 लोकल रूटों पर बसों का संचालन करता है, जिनमें से 18 रूट सड़क सुविधा प्रभावित होने के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
18 लोकल रूटों पर बुधवार को बसों का संचालन बंद रखा गया। सड़क सुविधा बहाल होते ही रूटों को फिर से शुरू किया जाएगा। -ई. सुरेश धीमान, डीडीएम, एचआरटीसी ऊना