फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Reservation funeral procession taken out at the behest of the government: Bassi

सरकार की शह पर निकाली गई आरक्षण की शव यात्रा : बस्सी

Mon, 27 Dec 2021 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Reservation funeral procession taken out at the behest of the government: Bassi
ऊना में संयुक्त एससी मोर्चा की रैली के दौरान उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : Una
ऊना। संयुक्त एससी मोर्चा की ओर से स्थानीय एमसी पार्किंग स्थल पर सोमवार को रोष रैली का निकाली गई। इस दौरान प्रदेश में सामान्य वर्ग गठन, सवर्ण संगठनों की ओर से आरक्षण एवं एससी-एसटी एक्ट के विरोध में शव यात्रा निकालने वालों पर कार्रवाई न करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद एक रैली एमसी पार्क से लेकर रेड लाइट चौक तक निकाली गई। इसमें विशेष रूप से भीम आर्मी हिमाचल के अध्यक्ष रवि दलित मुख्य रूप से पहुंचे।
विज्ञापन

रैली से पहले से एमसी पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति संगठनों के नेताओं ने प्रदेश सरकार के रवैया पर रोष जताया। कार्यक्रम में एससी संयुक्त मोर्चा के प्रमुख रवि बस्सी ने कहा कि सरकार की शह पर ही आरक्षण की शव यात्रा निकाली गई है। आखिर सरकार ने सामान्य आयोग को हरी झंडी देकर प्रदेश के अनुसूचित जाति समुदाय के लिए अपना रुख साफ किया है। उन्होंने विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने खुद राजा का आरक्षण ले रखा और आरक्षण के खिलाफ बातें कह रहे हैं।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में छोटी काशी मंडी और राजधानी शिमला में गुरु रविदास महाराज का गुरुपर्व और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को एक लाख की संख्या में दलित और आरक्षित वर्ग वहां पहुंच कर मनाएंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता नरेश कुमार सैंसोवाल ने कहा कि आरक्षण हमारा सांविधानिक अधिकार है। पक्ष-विपक्ष हमारे अधिकारों को अगर समझता तो यहां तक नौबत न आती। रोष रैली में भीम आर्मी एकता मिशन हिमाचल प्रदेश ऊना, हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा ऊना, महाऋषि वाल्मीकि एकता दल हिमाचल प्रदेश, श्री गुरु रविदास धार्मिक सभाएं व महाऋषि वाल्मीकि धार्मिक सभाओं सहित ओबीसी व अल्पसंख्यक संगठनों ने भी समर्थन किया। इस अवसर पर भीम आर्मी एकता मिशन हिमाचल प्रदेश के प्रभारी गिन्नी माही, अमित दोधी, हनीश बंगड़, गुरु रविदास महासभा जिला मीडिया प्रभारी सुलिंद्र चोपड़ा, महासभा ब्लाक ऊना महासचिव बलराम महे, गुल्लू, सुरिंद्र कुमार, दुर्गा दास, पंजाब भीम आर्मी अध्यक्ष आशु दगौड़ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed