फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Resentment gone, resignations not accepted, everyone will unite and blossom: Rajeev Raju

नाराजगी दूर, इस्तीफे नामंजूर, सभी एकजुट होकर खिलाएंगे कमल : राजीव राजू

Thu, 28 Mar 2024 02:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 28 Mar 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Resentment gone, resignations not accepted, everyone will unite and blossom: Rajeev Raju
भाजपा मंडल गगरेट के अध्यक्ष बोले- कार्यकर्ताओं का भावनाओं में बहना साधारण प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा को गगरेट से भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद कई भाजपा पदाधिकारियों द्वारा अपने पदों से दिए गए त्यागपत्रों को भाजपा मंडल गगरेट ने अस्वीकार कर दिया।
माना जा रहा है कि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद ही यह कदम उठाया गया है। यही नहीं, बल्कि भाजपा मंडल के इस निर्णय के बाद कोई भी पदाधिकारी त्यागपत्र की पेशकश के साथ आगे नहीं आया। भाजपा मंडल गगरेट के अध्यक्ष राजीव राजू ने बताया कि कार्यकर्ताओं का भावनाओं में बहना साधारण प्रक्रिया थी, लेकिन सभी कार्यकर्ता कमल निशान के साथ बंधे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह भली-भांति पता है कि यह महज विधानसभा उपचुनाव नहीं है, बल्कि इसके साथ लोकसभा चुनाव भी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि गगरेट में भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। सभी कार्यकर्ता वीरवार को भंजाल में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में रखे गए स्वागत समारोह में बढ़-चढ़कर शिरकत करेंगे। बता दें कि चैतन्य शर्मा के प्रत्याशी बनते ही गगरेट मंडल के महासचिव जोनी राजपूत, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष उपनिष राजपूत, जिला सचिव प्रिंस, महासचिव अंकुश गुज्जर, एससी मोर्चा अध्यक्ष मनजीत, ओबीसी अध्यक्ष हरजीत बैंस सहित करीब 15 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सर्वोपरि, हाईकमान का निर्णय स्वीकार : राजेश ठाकुर

पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा सचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गगरेट में हो रहे उपचुनाव में पार्टी हाईकमान द्वारा प्रत्याशी चयन को लेकर लिए गए निर्णय को वह सहर्ष स्वीकार करते हैं। उनके लिए पार्टी सर्वोपरि है। उनके लिए पद नहीं, बल्कि पार्टी श्रेष्ठ है। उनका लक्ष्य कमल खिलाना है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनते देखना उनका सपना है। उन्होंने कहा कि वह वीरवार को भंजाल में स्वागत समारोह में भी शिरकत करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा का होगा स्वागत
ध्यान रहे कि गगरेट भाजपा के उम्मीदवार चैतन्य शर्मा का वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा की तरफ से टिकट मिलने के बाद चैतन्य शर्मा वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। भाजपा उम्मीदवार पहले राम मंदिर अंदौरा में माथा टेकने के बाद बड़ा तालाब भंजाल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed