फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Religious atmosphere prevailed in the area on Makar Sankranti

Una News: मकर संक्रांति पर क्षेत्र में रहा धार्मिक माहौल

Tue, 14 Jan 2025 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Religious atmosphere prevailed in the area on Makar Sankranti
गगरेट बाजार में भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

घनारी (ऊना)। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश और उत्तरायण होने का प्रतीक मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उपमंडल गगरेट में विभिन्न संगठनों की ओर से धार्मिक स्थलों पर भंडारे और लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। व्यापार मंडल गगरेट ने स्थानीय बाजार में भंडारे का आयोजन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी विश्वजीत सिंह पटियाल ने विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने स्वयं प्रसाद वितरित करते हुए स्थानीय लोगों से मिलकर शुभकामनाएं साझा कीं। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र लखनपाल ने बताया कि यह आयोजन हर साल मकर संक्रांति के मौके पर किया जाता है, जिसमें स्थानीय व्यापारियों और समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहता है। इस अवसर पर गगरेट के विभिन्न धार्मिक स्थलों, मंदिरों और गुरुद्वारों में भी लंगर और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने इन स्थलों पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। इस अवसर पर पूरे गगरेट उपमंडल में उत्सव जैसा माहौल रहा। व्यापारियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने सामूहिक रूप से इस त्योहार को उल्लासपूर्ण ढंग से मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed