फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Registration of cleanliness app started in municipal corporation area

Una News: नगर निगम क्षेत्र में शुरू हुआ स्वच्छता एप का पंजीकरण

Fri, 27 Feb 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Feb 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
Registration of cleanliness app started in municipal corporation area
ऊना। नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता एप पर पंजीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर जाकर लोगों का पंजीकरण कर रही हैं और उन्हें एप के उपयोग की जानकारी दे रही हैं। अभियान के दौरान महिलाओं ने लोगों को स्वच्छता एप के माध्यम से कूड़ा प्रबंधन, साफ-सफाई से जुड़ी शिकायत दर्ज करने और उनके समाधान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कई वार्डों में सुबह से शाम तक डोर-टू-डोर अभियान चलाकर नागरिकों को एप से जोड़ा जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता एप पर अधिक से अधिक पंजीकरण होने से शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि शहर में स्वच्छता एप पर पंजीकरण करने का कार्य शुरू कर दिया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पंजीकरण कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed