फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Registration certificate will have to be obtained before supplying medicines in private hospitals.

Una News: निजी अस्पतालों में दवा सप्लाई से पूर्व लेना होगा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

Mon, 06 Nov 2023 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Registration certificate will have to be obtained before supplying medicines in private hospitals.
ऊना में दवा विक्रेताओं की कार्यशाला में मौजूद ऊना हरोली के दवा विक्रेता: संवाद
मैहतपुर (ऊना)। बहडाला के एक होटल में सोमवार को ऊना तथा हरोली खंडों के दवा विक्रेताओं की कार्यशाला हुई। इसमें ऊना एवं हरोली खंडों के ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम ने दवा विक्रेताओं को नई पॉलिसी के तहत नई जानकारी से अवगत करवाया। ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम ने कहा कि निजी अस्पतालों के डॉक्टर को दवा की सप्लाई से पूर्व उनके क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट अवश्य लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरहदी जिलों के आसपास के इलाकों में दवा की दुकानों में नशे की डोज बेचे जाने को लेकर खास निगरानी रखी जा रही है। कहा कि दवाई के नाम पर नशा करने वाले युवाओं को बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई दवा न दें। कहा कि जिन दवाओं को युवा नशे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, अगर वह बेचते हुए कोई पाया गया तो कार्रवाई होना तय है। कहा कि ऊना के सरहदी गांवों के साथ-साथ बद्दी, नालागढ़, कांगड़ा के नूरपुर आदि में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

कार्यशाला में दवा विक्रेताओं की ओर से यह भी चर्चा सामने आई कि कुछ चिकित्सक दवा लिखते समय की ऐसी दवाई लिख रहे हैं, जिसे युवा पीढ़ी नशे के तौर पर ही लेने के आदी हो रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम ने कहा कि ऐसे में दवा विक्रेताओं की जिम्मेवारी और अधिक बढ़ जाती है। चिकित्सक क्या दवा लिख रहे हैं, मरीज को उसे दवा की कितनी जरूरत है यह काफी कुछ दवा विक्रेताओं पर निर्भर करता है कि वे मरीज को कितनी दवा दें। उन्होंने कहा कि दवा विक्रेता यह सुनिश्चित करें कि एक्सपायरी डेट की दवाएं उनकी दुकान पर एक दिन भी ना रहे। एक्सपायरी डेट की दवा को कंपनी को वापस करें इसमें जेनेरिक दवाई भी शामिल है। पशुओं से संबंधित दवाएं देते समय पशुओं के मालिक के नाम से बिल काटा जाना चाहिए। उन्होंने रूल 65 तथा शेड्यूल एच को भी मेंटेन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

ओपीडी पर्ची के साथ ही दें दवाई
ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम ने कहा कि निजी अस्पतालों के डॉक्टर को दवा की सप्लाई से पूर्व उनके क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट अवश्य लें, क्योंकि वह दवा विक्रेताओं की सुरक्षा के लिए बेहद लाजमी है। कुछ मामलों में देखा गया है कि बिना ओपीडी पर्ची के ही दवाई दी जा रही है जो गलत है। कहा कि ओपीडी की पर्ची पर नंबर न होने पर उसे आप वापस करें। लेकिन क्या आपने देखा है। उन्होंने दवा विक्रेताओं को सावधान करते हुए कहा कि कुछ प्रतिबंधित दवाओं को अभी भी बेचा जा रहा है, इसे तुरंत बंद कर दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि वेटनरी फार्मासिस्ट को बिना लिखित पर्ची के दवा नहीं दी जा सकती। इस अभ्यास को भी दवा विक्रेता तुरंत बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अजय कौशल, सूरम सिंह, रमेश गर्ग, अजय जगोता, संजय कौशल, अमित शर्मा, विशाल राणा, दिवेश, दीपक खन्ना तथा राजेंद्र कुमार ने ड्रग इंस्पेक्टर को केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed