{"_id":"660f0a9d592a06daf20841f6","slug":"regional-hospital-complex-will-be-connected-to-sewerage-line-at-a-cost-of-rs-30-lakh-una-news-c-93-1-ssml1047-121205-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 30 लाख रुपये की लागत से सीवरेज लाइन से जुड़ेगा क्षेत्रीय अस्पताल परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 30 लाख रुपये की लागत से सीवरेज लाइन से जुड़ेगा क्षेत्रीय अस्पताल परिसर
Fri, 05 Apr 2024 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने उच्चाधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
वर्तमान में सेप्टिक टैंक और पुरानी पाइपें होने के कारण रहती है लीकेज की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल को जल्द ही सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने जल शक्ति विभाग से सर्वेक्षण करवा आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्रीय अस्पताल परिसर के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल और निर्माणाधीन ओपीडी ब्लॉक और क्रिटिकल केयर ब्लॉक को इसी सुविधा से जोड़ा जाएगा।
इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। क्षेत्रीय अस्पताल को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा अस्पताल के ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारा जाएगा। इसके साथ पुराने पाइपों का भी सही प्रकार से रखरखाव हो पाएगा। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सेप्टिक टैंकों से ही जुड़ा हुआ है। साथ ही इन टैंकों से पुरानी पाइपलाइनों से लीकेज की समस्या भी आए दिन रहती है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन और अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही मातृ-शिशु अस्पताल, निर्माणाधाीन ओपीडी ब्लॉक और क्रिटिकल केयर ब्लॉक को भी सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। दूसरी तरफ अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर खुली पड़ी नालियों को भी ढ़कने का काम किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान निकासी नालियां ओवरफ्लो न हो सके।
क्षेत्रीय अस्पताल परिसर को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए करीब 30 लाख का बजट खर्च होगा। उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डाॅ. संजय मनकोटिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना