फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ravikant Bassi appointed Acting President of Block Congress Committee, Una.

Una News: रविकांत बस्सी बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना के कार्यकारी अध्यक्ष

Mon, 31 Aug 2026 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 31 Aug 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
Ravikant Bassi appointed Acting President of Block Congress Committee, Una.
ऊना। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद जिंटा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक विनय कुमार ने नई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के अनुसार रविकांत बस्सी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में राम बहादुर, पंकज वशिष्ठ, विवेक ठाकुर, गौरव कपिला, रोहन द्विवेदी और राहुल मनन को उपाध्यक्ष, समीर गौतम, मनदीप़, शिव शंकर, अमरीक सिंह और रविश ठाकुर को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

अभिनव कुमार और भूपिंदर सिंह को प्रवक्ता, राज भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, सचिव पद पर भी पार्टी ने अमर सिंह, अवतार सिंह, रविंदर सिंह, मंजू सैनी, पंकज राणा, हरमेश, रविंदर कुमार, रवि चौधरी, राज कुमार, जसवीर सिंह, राम कुमार, सुरजीत कुमार, प्रदीप कुमार, ममता रानी और जसवंत राय को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शान ओहरी को मीडिया की जिम्मेदारी दी गई। 21 सदस्यीय मेंबर एग्जीक्यूटिव में रेखा, मुनीष, दिनेश रायजादा, मलकीत मानक, अश्वनी पुरी, हरजीत कौर, महेश कुमार, हरि कृष्ण, राज कुमार खट्टा, रणवीर सिंह, गुरदीप सिंह, प्रदीप भारद्वाज, पंकज चौधरी, शेखर, सुलाखान, वरिंदर पाल सिंह, तरुण प्रभाकर, लविश कपिला, विनोद कुमार, निखिल सहोड़ और बलजीत कौर को शामिल किया गया है।

ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संगठन में मेहनती, सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर संगठन को नई मजबूती देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed