फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rakesh Prajapati and Dr. Krishna Mohan Pandey honored with Himotkarsh Himachal Shri Award

Una News: राकेश प्रजापति और डाॅ. कृष्ण मोहन पांडे हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कार से सम्मानित

Mon, 19 Feb 2024 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Prajapati and Dr. Krishna Mohan Pandey honored with Himotkarsh Himachal Shri Award
हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का 50वां राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन राजकीय कन्या महाविद्यालय के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा फरीद मेडिकल साइंस विवि के पूर्व कुलपति डाॅ. राज बहादुर ने की।
विज्ञापन

इसके अलावा ऊना सदर विस से पूर्व विधायक सतपाल रायजदा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर तीन सदस्यों को हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें आईएएस अधिकारी व निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति को उत्कृष्ट लोक सेवक पुरस्कार, जिंदा जीव बेसहारा चेरिटेबल सोसायटी नंगल, डाॅ. कृष्ण मोहन पांडे को भी सम्मानित किया गया। साथ ही पांच सदस्यों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार से नवाजा गया है। इसमें राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों के तहत प्रो. संजीव शर्मा, ब्रिगेडियर जागीर सिंह कंवर, एथलीट सीमा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रदेश विवि से बीएससी माईक्रोबायोलोजी की टाॅपर कविता को छात्रवृति व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में प्रथम 20 स्थानों पर रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृति व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नर्सिंग की दस मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस दौरान हिमोत्कर्ष स्मारिका-2024 का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम देवी, उपायुक्त जतिन लाल, अमर शहीद कै.अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष जीआर वर्मा, हिमोत्कर्ष परिषद के मुख्य सलाहकार सतपाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपशिखा कौशल, महासचिव डा.रविंद्र सूद, नरेश सैणी, कर्नल डीपी वशिष्ठ, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, प्रेम राजपूत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह मेधावी हुए सम्मानित
मेधावी विद्यार्थियों में काशवी राणा, कनक शर्मा, समीक्षा, श्रेया कुमारी, आस्था, हर्षिता शर्मा, अदिति, केशव जसवाल, अविनिका शर्मा, कनक ठाकुर, वंशिका, दिशा वर्मा, पलक, ऋतु सैनी, साक्षी चौधरी, दिव्यांशी ठाकुर, मिताली ठाकुर, रमन सैनी, विदिका, पलक ठाकुर, अर्शदीप चौधरी, कशिश, तनवी, वंश कौशल, पलक चौधरी, अंकिता, वृंदिका, आकृति जसवाल, ईशिता, पल्लवी, तरूणा शर्मा, रजनीश कुमारी, तान्या शर्मा, दीक्षा ठाकुर, अंशिका रायजादा, ओजस्वनी उपमन्यू, कनुप्रिया, किरणप्रीत कौर, कनिका शर्मा, श्रद्धा, रितिका चौधरी, नंदिनी, गगन कुमारी, हरप्रीत कौर, कृष्मा दीवान, शिवानी, शिल्पा पाठक, अमनदीप, इंदु, रंजना, स्मृति, हर्षिता, काजल, वर्षा देवी, महक, कृतिका, मुस्कान, हर्षिता, रिचा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed