{"_id":"5df65b528ebc3e87f939f468","slug":"rain-una-news-sml317739775","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में लुढ़का 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में लुढ़का 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। खराब मौसम के चलते पिछले दो दिनों में जिले के न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिला के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। जिलावासियों ने खराब मौसम के बाद खिली धूप में पूरा आनंद लिया।
इस दौरान ऊना के सार्वजनिक स्थलों पर भी काफी चहल-पहल रही। शहर के पार्कों में शहर वासियों ने धूप सेंकने के लिए पूरा दिन आते-जाते रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिला का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड मापा गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। जिले में खराब मौसम के दौरान मौसम विभाग ने जिला में 50.7 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की थी। इससे जिले में ठंड का स्तर बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि सर्दी के मौसम के चलते ठंड के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है।