फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Radish sold for Rs 80 per kg on Ahoi Ashtami fast

Una News: अहोई अष्टमी व्रत पर 80 रुपये प्रति किलो बिकी मूली

Sun, 12 Oct 2025 06:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Radish sold for Rs 80 per kg on Ahoi Ashtami fast
हिंदू त्योहारों पर हर वर्ष बढ़ जाती हैं आवश्यक वस्तुओं की कीमतें
विज्ञापन

लोगों ने कहा, जिला प्रशासन उठाए उचित कदम

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। संतान की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए रखे जाने वाले अहोई अष्टमी व्रत पर पूजा में शामिल मूली के दाम अचानक बढ़ गए। लोगों को सब्जी विक्रेताओं के पास मूली मिली ही नहीं, किसी के पास मिली भी तो 80 रुपये प्रति किलो के दाम पर मिली। मूली और गन्ने को इस व्रत में पूजा के समय विशेष रूप से शामिल किया जाता है। शायद यही कारण है कि मूली के दामों में इतना उछाल देखा गया। एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि मंडी में मूली के भाव 70 से 75 पर प्रति किलो रहे, जिसके चलते परचून में मूली 80 रुपये प्रति किलो तक बिकी है। मूली के दामों में इस कद्र आए उछाल को देखकर हर कोई अचंभित नजर आया। अभी तक अहोई अष्टमी व्रत पर मूली के दामों में इतना बड़ा उछाल कभी नहीं देखा गया।
सब्जी विक्रेता सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार करवा चौथ व्रत पर गोभी के दाम 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक रहे, जबकि अहोई व्रत पर मूली पहली बार 80 रुपये प्रति किलो तक बिकी है। उधर, जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड, भाजपा नेता सुमित शर्मा, ट्रक यूनियन मैहतपुर के प्रधान शिव कुमार ने कहा कि हिंदुओं के पवित्र त्योहारों पर जरूरी वस्तुओं के दाम अचानक उछाल पर आ जाते हैं। बड़े-बड़े स्टॉकिस्ट जरूरी चीजों को स्टॉक करके हिंदुओं के पर्वों पर महंगे दामों पर बेचने का कारोबार चल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करती।
विज्ञापन


मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी नोनू ने कहा कि जिला प्रशासन को इस बाबत गंभीरता से कदम उठाने चाहिए कि हिंदू त्योहारों पर अचानक आवश्यक वस्तुओं के दाम क्यों बढ़ जाते हैं। मूली ही नहीं नारियल, गन्ने तथा अन्य वस्तुएं जिनका पूजा में विशेष महत्व है, उनकी कीमतें अचानक बढ़ा दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने कहा कि निश्चित रूप से यह चिंता का विषय है कि हिंदू त्योहारों पर अचानक छोटी-छोटी उन वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगते हैं जिनको पूजा अर्चना में आवश्यक का रूप से शामिल किया जाता है। कहा कि वे स्वयं सरकार से मांग करते हैं कि इस दिशा में गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है।

ग्राम पंचायत चताड़ा की पूर्व प्रधान मीना शर्मा ने कहा कि हर वर्ष यह परंपरा सी बन गई है कि जब भी हिंदू त्योहार आते हैं तो उनसे संबंधित वस्तुओं के दामों में उछाल आ जाते हैं। इससे निर्धन परिवारों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता है। इस वर्ष तो मूली ने गृहिणियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अमूमन 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मूली 80 रुपये प्रति किलो तक बिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed