{"_id":"68eb9bba2c2506d5e9045e87","slug":"radish-sold-for-rs-80-per-kg-on-ahoi-ashtami-fast-una-news-c-93-1-mrt1064-168602-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अहोई अष्टमी व्रत पर 80 रुपये प्रति किलो बिकी मूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अहोई अष्टमी व्रत पर 80 रुपये प्रति किलो बिकी मूली
विज्ञापन
मूली और गन्ने को इस व्रत में पूजा के समय होता विशेष महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। संतान की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए रविवार को क्षेत्र में सैकड़ों माताओं ने अहोई अष्टमी व्रत रखा। व्रत में शामिल होने वाली मूली के दामों में रविवार को उछाल देखने को मिला। बाजार में मूली 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी। कई जगह लोगों को सब्जी विक्रेताओं के पास मूली मिली ही नहीं। ऐसे में उन्हें महंगे दाम पर खरीदनी पड़ी। मूली और गन्ने को इस व्रत में पूजा के समय विशेष रूप से शामिल किया जाता है। यही कारण है कि मूली के दामों में इतना उछाल देखा गया। सब्जी विक्रेता राहुल ने बताया कि मंडी में मूली के भाव 70 से 75 पर प्रति किलो रहे, जिसके चलते परचून में मूली 80 रुपये प्रति किलो तक बिकी है। सब्जी विक्रेता सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार करवाचौथ व्रत पर गोभी के दाम 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक रहे, जबकि अहोई व्रत पर मूली पहली बार 80 रुपये प्रति किलो तक बिकी। जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़, भाजपा नेता सुमित शर्मा, ट्रक यूनियन मैहतपुर के प्रधान शिव कुमार ने कहा कि हिंदुओं के पवित्र त्योहार पर जरूरी वस्तुओं के दाम में अचानक उछाल आ जाता है। बड़े व्यापारी इन्हें स्टाॅक कर लेते हैं और बाद में महंगे दामों पर बेचते हैं। इन पर प्रदेश सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। -संवाद