फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Quality of Mid Day Meal checked in Dohki School

शिक्षा विभाग ने डोहकी स्कूल में जांची मिड डे मील की गुणवत्ता

Wed, 13 Apr 2022 08:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Quality of Mid Day Meal checked in Dohki School
ऊना। जिला शिक्षा विभाग की टीम स्कूलों में मिड-डे-मील समेत तमाम व्यवस्थाओं पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। इन व्यवस्थाओं के निरीक्षण को लेकर लगातार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को भी देवेंद्र चंदेल उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोहकी शिक्षा खंड अंब का औचक निरीक्षण किया किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्कूल के बच्चों को खिलाया जाने वाले मिड-डे-मील की गुणवत्ता भी जांची गई। इसके साथ ही पाठशाला के संपूर्ण रिकार्ड की जांच की गई। पाठशाला में पीने के पानी की व्यवस्था देखी गई और शौचालयों में सफाई का निरीक्षण भी किया गया। वहीं स्कूल के अध्यापकों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर उपनिदेशक के साथ चर्चा की। बता दें कि बीते दिनों जिले के कुछ अभिभावकों ने विभाग को शिकायत की थी कि बच्चों को मिड-डे-मील में हलवा या मीठे चावल ही खिलाए जा रहे हैं। साथ ही कुछ पाठशालाओं में छात्रों को दिया जा रहा भोजन अच्छे स्तर का नहीं है।
विज्ञापन

अभिभावकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सभी शिक्षा खंडों के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मिड-डे-मील में पकाई जाने वाली सामग्री जैसे दाल, चावल व मसालों आदि की जांच की जा रही है। उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने कहा कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के छात्रों को पीएम पोषण निर्माण योजना के तहत दाल, हरी सब्जियां सोयाबड़ी व अच्छे मसालों का इस्तेमाल होना चाहिए। चंदेल ने जिला के सभी स्कूल प्रमुखों को सख्ती से निर्देश दिए हैं कि बच्चों को दिया जाने वाले मिड-डे-मील भोजन की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। अगर जिला में किसी भी स्कूल में कोई अनियमितता पाई जाती हैं तो उस स्कूल प्रमुख के विरुद्ध नियमों के तहत विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed