फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjabi singers Ninja and Kaku Ram Thakur will be the main attractions at the district level Shivbari fair.

Una News: जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेले में पंजाबी गायक निंजा और काकू राम ठाकुर होंगे मुख्य आकर्षण

Thu, 16 Apr 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Punjabi singers Ninja and Kaku Ram Thakur will be the main attractions at the district level Shivbari fair.
गगरेट (ऊना)। पवित्र सोमभद्रा नदी के तट पर 25 व 26 अप्रैल को द्रोण महादेव शिवबाड़ी के मेला ग्राउंड में जिला स्तरीय मेला सजेगा। शिवबाड़ी मेले में इस बार प्रसिद्ध पंजाबी गायक निंजा व हिमाचली गायक काकू राम प्रस्तुति देंगे। सबसे पुराने मेलों में शुमार शिवबाड़ी मेला क्षेत्र की समृद्ध व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सदियों से ये मेला किसानों द्वारा अच्छी फसल की आमद में खुशी व उल्लास का इजहार करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। हालांकि विधायक राकेश कालिया के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने इस मेले को अब जिला स्तरीय मेले की पहचान दी है। इस बार शिवबाड़ी मेले की स्टार नाइट 25 अप्रैल को आयोजित होगी और स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक निंजा होंगे। यही नहीं बल्कि इनके साथ हिमाचली लोकगायक काकू राम ठाकुर, फौलादी इंडिया बैंड सहित कई स्थानीय कलाकार भी जनता का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा मेले के दौरान शिवनगरी में शिव विवाह सहित कई अन्य मनोरंजक कार्यक्रम भी देखने को मिलेंगे। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेला महज गगरेट क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिला ऊना की पहचान है। उधर एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम का कहना है कि जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेले को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोशिश की जा रही है कि इस मेले को प्रदेश स्तर पर विशेष पहचान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed