फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Public Works Department installed safety warning boards in front of schools

Una News: लोक निर्माण विभाग ने स्कूलों के आगे लगाए सुरक्षा चेतावनी बोर्ड

Sat, 20 Dec 2025 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Public Works Department installed safety warning boards in front of schools
खबर का असर स्कूल के बाहर लगा बोर्ड।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी मुबारिकपुर (ऊना)। लोक निर्माण विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नकड़ोह के दोनों ओर छात्र सुरक्षा चेतावनी बोर्ड स्थापित कर दिए हैं। इस समस्या को लेकर अमर उजाला में 10 दिसंबर को प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है।
विज्ञापन

चेतावनी बोर्ड लगाए जाने पर स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। गौरतलब है कि सड़क के किनारे स्कूलों के आगे नहीं छात्र सुरक्षा चेतावनी बोर्ड शीर्षक से 10 दिसंबर को ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। रावमापा नकड़ोह सड़क से सटा हुआ है, जहां प्रतिदिन बच्चों और अभिभावकों की आवाजाही बनी रहती है। सुबह और शाम के समय विद्यार्थियों की अधिक आवाजाही के बावजूद स्कूल के आसपास किसी प्रकार के सुरक्षा चेतावनी बोर्ड नहीं लगे थे, जिसके कारण वाहन चालक तेज गति से गुजरते थे और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। सड़क किनारे स्थित स्कूलों के सामने विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वाहन चालकों को समय रहते सतर्क करने के उद्देश्य से चेतावनी बोर्ड लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड स्थापित कर दिए हैं। इससे अब वाहन चालकों को पहले ही स्कूल होने की जानकारी मिल सकेगी और वाहनों की गति पर भी नियंत्रण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के राजकुमार, दीप, मनोज सहित अन्य स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना करते हुए इसे जनहित में प्रभावी पहल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed