फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Public safety is in danger due to encroachment on Amb-Una National Highway

Una News: अंब-ऊना राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अतिक्रमण से जनता की सुरक्षा खतरे में

Tue, 05 Aug 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Public safety is in danger due to encroachment on Amb-Una National Highway
एनएच पर सब्जी विक्रेताओं ने जमाया डेरा
विज्ञापन

राहगीरों के लिए बना खतरा, यातायात भी हो रहा बाधित
कभी भी घटित हो सकती है कोई भी अप्रिय घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। अंब-ऊना राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ी एक गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। सड़क के किनारे सब्जी और फड़ी विक्रेताओं की ओर से किए गए अतिक्रमण ने न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित कर दिया है, बल्कि राहगीरों के लिए भी यह स्थिति अत्यंत खतरनाक बन गई है। विक्रेता मुख्य सड़क के बिल्कुल किनारे बैठते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को सड़क के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। यह अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति है, जिसमें कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घट सकती है। ऐसी अराजक स्थिति में वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए खतरा लगातार बना हुआ है। इस विषय में राष्ट्रीय उच्च मार्ग ऊना उपमंडल के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि यह नगर पंचायत का दायित्व है, और यदि कोई संयुक्त निरीक्षण किया जाता है, तो विभाग पूर्ण सहयोग देगा। वहीं, नगर पंचायत अंब के सचिव हर्ष गुप्ता ने कहा कि स्थल का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभागों को दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों की मांग है कि अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं और यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा घट सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और नगर पंचायत की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed