फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Procession taken out from Siddhapeeth Shri Kamakhya Devi Temple

Una News: सिद्धपीठ श्री कामाख्या देवी मंदिर से निकाली शोभायात्रा

Sat, 29 Mar 2025 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out from Siddhapeeth Shri Kamakhya Devi Temple
माता के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्राचीन सिद्धपीठ श्री कामाख्या देवी मंदिर पोलियां पुरोहिता तहसील अंब, जिला ऊना में विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर रिपोह, चक सराय, ठठल, नंदपुर, कुटियाड़ी, अंब, नैहरी होते हुए बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी, ज्वार और पंगलू से होते हुए पुनः मंदिर में पहुंची। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देवी माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि श्रीमद देवी भागवत महापुराण एवं श्री दुर्गा सप्तशती चंडी महायज्ञ का भी शुभारंभ हुआ है। कथा वाचन दयानंद पुरी एवं पं. कृष्ण कन्हैया के मुखारविंद से किया गया। कथा का समय दोपहर दो बजे से चार बजे तक रहेगा। मंदिर समिति के अनुसार यह आयोजन 7 अप्रैल 2025 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed