{"_id":"683317673a539847940c9130","slug":"primary-teachers-of-the-district-will-roar-again-in-shimla-una-news-c-93-1-ssml1048-154682-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिमला में फिर से गरजेंगे जिला के प्राथमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिमला में फिर से गरजेंगे जिला के प्राथमिक शिक्षक
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक प्राथमिक शिक्षक संघ संघर्ष में पीछे नहीं हटेगा : राकेश
रविवार को हुई प्राथमिक शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना की वर्चुअल बैठक जिला ऊना के अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अगले सप्ताह में होने वाले धरने के संदर्भ में चर्चा की गई। राकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार प्राथमिक शिक्षकों की मांगों को नहीं मान रही है। रविवार को अध्यापकों का धरना शिक्षा निदेशालय में 30वें दिन में प्रवेश कर चुका। प्राथमिक शिक्षकों का निदेशालय अलग करने, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, केंद्र मुख्य शिक्षक, मुख्य शिक्षक की प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियों को यथावत रखने, अंडर-12 खेलों को बहाल करने, मुख्य शिक्षक को पदोन्नति के बाद इंक्रीमेंट प्रदान करने आदि प्रमुख मांगे हैं। जब तक ये मांगे सरकार और विभाग की ओर से पूरी नहीं हो जातीं, प्राथमिक शिक्षक संघ संघर्ष में पीछे नहीं हटेगा। प्राथमिक शिक्षकों के धरने में सभी प्राथमिक शिक्षक बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।
प्राथमिक शिक्षा की अलग से प्रशासनिक प्रणाली है। नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक विद्यालय में आठ कक्षाएं चल रही हैं। विभाग को चाहिए कि प्राथमिक विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए शत प्रतिशत अध्यापकों की नियुक्ति की जाए। सभी केंद्र विद्यालयों में आठ कक्षाओं के लिए आठ अध्यापकों, आठ कमरों, खेल के मैदान की अलग व्यवस्था होनी। कहा कि आज भी प्राथमिक शिक्षा में हिमाचल प्रदेश का कुछ माह पहले सर्वे हुआ था। इसमें पूरे भारत वर्ष में केरल को पछाड़ कर प्रथम स्थान पर है। विभाग व सरकार प्राथमिक व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ न करे अन्यथा आने वाले समय में होने वाले विशाल धरने में भारी संख्या में बढ़ चढ़ कर अध्यापक भाग लेंगे। इस बैठक में जिला महासचिव सतिंदर मिन्हास वरिष्ठ उपप्रधान हरमीक सिंह कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया महिला विंग अध्यक्षा आशा कुमारी, अंजु कुमारी, राजकुमारी राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, खंड प्रधान कुलदीप कंग, सुनीता शर्मा , कपिल शर्मा , विजय शर्मा, वरिंदर सिंह, महेश शर्मा, सुनील शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे।