{"_id":"6596f063cf026f7e1f038584","slug":"primary-schools-will-open-from-today-at-10-am-una-news-c-93-1-ssml1048-14557-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आज से सुबह 10 बजे खुलेंगे प्राथमिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आज से सुबह 10 बजे खुलेंगे प्राथमिक स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले में सुबह और शाम शीतलहर का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया है। यह आदेश इसी माह से लागू रहेंगे। फरवरी में सर्दी का प्रकोप घटने पर इसमें दोबारा निर्णय लिया जा सकता है।
आदेशों के मुताबिक जिले में शुक्रवार से सभी प्राथमिक स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। हालांकि स्कूल बंद करने का समय दोपहर तीन बजे का ही रहेगा। इससे कक्षाओं के घटे आधे घंटे के समय की भरपाई प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी के समय को कम करके की जाएगी। ध्यान रहे कि जिले में सुबह के समय तापमान पांच डिग्री से नीचे चल रहा है। शीतलहर के बीच बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाना अभिभावकों के लिए खासा मुश्किल हो रहा था। शीतलहर की चपेट में आने से कई बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम से लेकर खांसी, वायरल और निमोनिया के शिकार बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते दिनों जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों में जिला उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल से मिलकर समय बदलाव की मांग उठाई थी। जिला उपनिदेशक ने जिला उपायुक्त राघव शर्मा के समक्ष रखा। विचार विमर्श के बाद प्राथमिक स्कूलों के खुलने के समय में एक घंटे का बदलाव किया गया। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राकेश चंद्र शर्मा और महासचिव सत्येंद्र मिन्हास ने कहा कि जिला प्रशासन का फैसला स्वागत योग्य है। कहा कि छोटे बच्चों के लिए सुबह के समय घर से निकलना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। कहा कि बहुत से स्कूलों में बच्चों के अभिभावक भी समयसारिणी को बदलने की मांग कर रहे थे। वहीं अभिभावकों ने मौसम सामान्य होने तक छोटे बच्चों को छुट्टियां देने की मांग की है।
जिला उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों की समयसारिणी को लेकर शुक्रवार से बदलाव किया गया है। कहा कि बड़ी कक्षाएं पुरानी समयसारिणी के अनुसार ही संचालित होंगी। फरवरी में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगामी निर्देश जारी किए जाएंगे।