फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Presentation on the use of AI in renewable energy

Una News: नवीकरणीय ऊर्जा में एआई के उपयोग पर दी प्रस्तुति

Fri, 20 Mar 2026 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Presentation on the use of AI in renewable energy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में शुक्रवार को उभरती प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप इनक्यूबेशन और कानूनी ढांचों पर विशेषज्ञ वार्ताओं की शृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को व्यापार, तकनीक और सामाजिक विकास से जोड़ना था। प्रथम सत्र में डॉ. मनीष कुमार जिंदल (दक्षिण एशियाई यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली) ने स्टार्टअप इनक्यूबेशन, मेंटरशिप और आईटी अधिनियम पर व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में डॉ. जयमाला गंभीर (यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़) ने नवीकरणीय ऊर्जा में एआई के उपयोग और ग्रामीण क्षेत्रों में माइक्रोग्रिड व ऊर्जा भंडारण सुधार पर प्रस्तुति दी।

कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने नवाचार और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने की प्राथमिकता बताई। कार्यक्रम की सफलता पर योजना संकाय के डीन डॉ. सनील ठाकुर ने खुशी जताई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed