फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Statement on Himachal Vidhan Sabha Election.

'आने वाला है भाजपा का विजय रथ, कांग्रेस मुक्त होगा हिमाचल'

Fri, 30 Dec 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा/लठियाणी (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा/लठियाणी (ऊना) Updated Fri, 30 Dec 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Statement on Himachal Vidhan Sabha Election.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के झूठे वायदों से प्रदेश की जनता नाराज और निराश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा कांग्रेस मुक्त भारत साकार हो रहा है। धूमल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ देश से होता हुआ हिमाचल पहुंचने वाला है और शीघ्र ही कांग्रेस मुक्त हिमाचल बनने वाला है।

विज्ञापन


वीरवार को बंगाणा में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय के उद्घाटन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चार्जशीट पर आरोप तथ्य और प्रमाण सहित दाखिल किए गए हैं तथा उम्मीद की जाती है कि राज्यपाल के आदेशानुसार इस मामले में प्रदेश सरकार जांच कराएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने निष्पक्ष जांच नहीं की तो इसकी जांच केंद्र सरकार की एजेंसी की ओर से करवाई जाएगी। विद्यार्थियों से लेकर प्रदेश के बेरोजगार नौजवान, कर्मचारी, पेंशनर, किसान, बागवान, महिला वर्ग सहित समस्त वर्ग कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्य, सड़कों की खस्ता हालत, पेयजल संकट, प्रदेश में शराब, ड्रग व खनन माफिया तथा भ्रष्टाचार पैर पसार चुके हैं, लेकिन सच्चाई का जादू सिर चढ़कर बोलने लगा है और कांग्रेस के मंत्री ही प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने कार्यकर्ताओं को 2017 विस चुनावों के लिए अभी से धरातल पर जुट जाने की हिदायत दी। इस मौके पर स्थानीय विधायक वीरेंद्र कंवर, मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महांमत्री मास्टर तरसेम लाल, चरणजीत शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बलराम बबलू, जिला महांमत्री लखबीर सैणी, सुमीत शर्मा, राम सिंह, विजय शर्मा, मनीष ठाकुर, जगत राम, जितेंद्र सिंह, प्रकाश सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कालेधन की अर्थव्यवस्था का समर्थन कर रही कांग्रेस : गणेश

Prem Kumar Dhumal Statement on Himachal Vidhan Sabha Election.

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह कालेधन के समर्थन में खुलकर सामने आ गई है। इससे कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा की वीरवार को हुई प्रेस वार्ता में नोटबंदी के खिलाफ बेलन लेकर विरोध करने का कांग्रेस पार्टी का निर्णय इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अब खुलकर कालेधन, आतंकवाद और समानांतर कालेधन की अर्थव्यवस्था के समर्थन में आ गई है।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि शोभा ओझा ने कहा कि उनकी पार्टी नोटबंदी के खिलाफ धरने-प्रदर्शन करेगी और विरोध में जन जागरण करेगी। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि यह बड़ी हैरानी का विषय है कि कांग्रेस पार्टी 7 नवंबर तक प्रधानमंत्री से पूछती थी कि कालाधन कब आएगा? जब प्रधानमंत्री ने कालेधन के खिलाफ साहसिक निर्णय लेकर 500 और 1000 के नोटों को बंद करने का निर्णय लिया तो अब कांग्रेस पार्टी पूछ रही है कि यह क्यों किया?

पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस दिन से 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय हुआ है उस दिन से देश में खासकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गुटों की ओर से सेना पर किए जा रहे पथराव की घटनाओं पर विराम लगा है। धीरे-धीरे वहां स्थिति सामान्य हो रही है। गणेश दत्त ने कहा हिमाचल में नोटबंदी के बाद कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हुई। हिमाचल की कांग्रेस किस बात का धरना-प्रदर्शन करेगी, यह कांग्रेस पार्टी को बताना होगा।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह बताए कि क्या वह कालाधन के समर्थन में है? क्या वह आतंकवाद का समर्थन कर रही है? यदि नहीं तो विरोध, धरना, प्रदर्शन किस लिए। उन्होंने कहा नोटबंदी के बाद कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दल पूरी तरह एक्सपोज हो गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि जो दल नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं, उनके पास अकूत कालाधन मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed