{"_id":"6afca84ac8d4ff54770c9cf7","slug":"potholes-dot-the-nalut-pansai-road-making-travel-risky-una-news-c-93-1-ssml1048-213750-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नलूट-पंसाई सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, सफर जोखिम भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नलूट-पंसाई सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, सफर जोखिम भरा
Wed, 18 Nov 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत नलूट-पंसाई सड़क की खस्ता हालत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे और उखड़ी परत वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हर रोज जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
रात के समय गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, बारिश और खराब मौसम के दौरान सड़क की स्थिति और अधिक परेशानी पैदा कर सकती है। यह मार्ग स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का महत्वपूर्ण साधन है, ऐसे में इसकी बदहाली का खामियाजा प्रतिदिन सफर करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
नलूट-पंसाई सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे होने से स्थानीय निवासियों के साथ इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग से मांग है कि सड़क की जल्द मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
-राजेंद्र कुमार, चमयाड़ी निवासी
-- -
सड़क की बदहाली पर चिंता का विषय है। लोक निर्माण विभाग शीघ्र उचित कदम उठाए। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-बहादुर सिंह, चपलाह निवासी
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि नलूट-पंसाई सड़क की खस्ता हालत का मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क की दशा में सुधार किया जाएगा।