फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Potato sowing gained momentum in the district, rain increased concern

Una News: जिले में आलू की बिजाई ने पकड़ा जोर, बारिश ने बढ़ाई चिंता

Thu, 11 Sep 2025 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Potato sowing gained momentum in the district, rain increased concern
बादलों के बीच किसानों ने बिजाई का लिया जोखिम, बुधवार को खराब रहा मौसम
विज्ञापन

जिले के 1000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर होना है आलू की बिजाई का काम
किसान 1300 रुपये प्रति क्विंटल तक कर रहे हैं आलू बीज की खरीद





संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। जिले में आलू की बिजाई का दौर शुरू हो चुका है। किसान मुर्गी खाद का छिड़काव करने के बाद तेजी से बिजाई कार्य में जुट गए हैं। हालांकि, दिन में कई बार मौसम खराब होने से उनकी चिंता बनी हुई है। राहत की बात यह है कि इस सप्ताह अब तक बारिश नहीं हुई है। इस बार जिले में लगभग 1000 हेक्टेयर भूमि पर आलू की बिजाई होगी। स्वां नदी से प्रभावित और जलभराव वाले क्षेत्रों के किसान बिजाई से दूरी बनाए हुए हैं। किसानों ने आलू का बीज पंजाब के जालंधर और अन्य इलाकों से लगभग 1300 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा है। पिछले वर्ष इसकी कीमत 1500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक थी, लेकिन इस बार कीमतें कम होने के बावजूद बारिश से हुए नुकसान के कारण किसानों को खास लाभ नहीं मिलेगा।
खेतों तक पहुंचना चुनौती
किसान मदन कुमार, रविंद्र कुमार, अजय कुमार, रोहित कुमार, हरजीत सैनी व राम प्रसाद सहित अन्य का कहना है कि भारी बारिश से खेतों को जाने वाले रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कई जगहों पर पैदल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। किसान अपने स्तर पर रास्तों को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं ताकि समय पर बिजाई कर सकें। उन्होंने सरकार व प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन


बिजाई से पहले नमी पर ध्यान दें
कृषि उपनिदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि रेतीली भूमि वाले खेतों में बिजाई के लिए पर्याप्त नमी लौट आई है। खेतों की जुताई के एक दिन बाद आलू की बिजाई की जा सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि बिजाई से पहले मिट्टी की नमी अवश्य जांचें, क्योंकि अत्यधिक नमी आलू की फसल के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed